आठ साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई को मारी गोली, मौत

आइजल : एक आठ साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी है. घटना पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के सेरछिप जिले की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक आठ साल के एक लड़के ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. गोली […]
आइजल : एक आठ साल के बच्चे ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी है. घटना पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम के सेरछिप जिले की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक आठ साल के एक लड़के ने अपने बड़े भाई को गोली मार दी जिसके बाद उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई. गोली सिर में लगी थी.
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार की रात शिकार से लौटने के बाद लड़के के पिता ने बंदूक वैसे ही रख दी. इसके बाद उसके छोटे बेटे ने बंदूक उठाई और 12 साल के बड़े भाई डेविड को गोली मार दी.
फिलहाल मामले की जांच चल रही है. अभी तक आरोपी यानी उस आठ साल के बच्चे की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










