पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में इतिहास उदारता से फैसला करेगा : उमर अब्दुल्ला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Jan 2015 3:01 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत में गरीबी उन्मूलन पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणियों में आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ देखी. दिल्ली में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन के तुरंत बाद उमर ने ट्वीट किया, ‘‘ओबामा – ‘‘हाल के वर्षो में लाखों लोग […]
विज्ञापन
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारत में गरीबी उन्मूलन पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणियों में आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ देखी.
दिल्ली में सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अमेरिकी राष्ट्रपति के संबोधन के तुरंत बाद उमर ने ट्वीट किया, ‘‘ओबामा – ‘‘हाल के वर्षो में लाखों लोग गरीबी से बाहर आए हैं’’- डॉ. मनमोहन सिंह सही हैं-इतिहास उनके बारे में अधिक उदारता से फैसला करेगा.’’ परमाणु करार कार्यान्वित करने पर भारत और अमेरिका के बीच सहमति बनने के बाद उमर ने कहा था, ‘‘मैं सोच रहा हूं कि क्या डॉ. मनमोहन सिंह पीछे बैठे सोच रहे हैं कि उनका रुख सही सिद्ध हुआ या वह प्रक्रिया को इस निराशा से देख रहे हैं कि क्या हो सकता था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










