पाकिस्तानी आतंकवादियों ने घुसपैठ की नाकाम कोशिश की
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Jan 2015 2:52 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सीमापार से गोलीबारी के बीच जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 24-25 जनवरी की दरमियानी रात को आरएस पुरा […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के भारत पहुंचने से कुछ घंटे पहले पाकिस्तानी आतंकवादियों ने सीमापार से गोलीबारी के बीच जम्मू कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की लेकिन बीएसएफ के सतर्क जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम कर दिया. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने 24-25 जनवरी की दरमियानी रात को आरएस पुरा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब तीन आतंकवादियों की गतिविधि भांपी.
सूत्रों के अनुसार जोगनुचाक सीमा चौकी पर तैनात जवानों ने आतंकवादियों पर गोलियां चलाईं लेकिन उन्होंने सीमापार करने की अपनी कोशिश जारी रखी. सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों को आड देने के लिए पाकिस्तान के जवानों ने भारतीय जवानों की तरफ गोलियां दागीं.
हालांकि बीएसएफ जवानों की गोलीबारी के कारण आतंकवादियों को कदम वापस लेने पडे. राष्ट्रपति बराक ओबामा आज सुबह तीन दिन की यात्रा पर यहां पहुंचे हैं. वह कल गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे. इस तरह की रिपोर्ट आती रहीं हैं कि ओबामा की यात्रा से पहले या इसके दौरान आतंकी हमले करने के लिए आतंकवादी भारत में घुसपैठ की कोशिशें कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










