पूरे देश में शीतलहर, करगिल में पारा शून्य से 17 डिग्री नीचे , पंजाब और हरियाणा में कोहरे से प्रभावित यातायात
Updated at : 24 Jan 2015 1:55 PM (IST)
विज्ञापन

श्रीनगर/ पंजाब: सीमावर्ती लद्दाख क्षेत्र में करगिल, जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है. मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज […]
विज्ञापन
श्रीनगर/ पंजाब: सीमावर्ती लद्दाख क्षेत्र में करगिल, जम्मू कश्मीर में सबसे ठंडा स्थान है जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. पूरा राज्य शीतलहर की चपेट में है.
मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि करगिल शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 17 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. इससे पहले वाली रात को यहां तापमान शून्य से 11.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया था.
प्रवक्ता ने बताया कि लद्दाख क्षेत्र में ही स्थित लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.
पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है जो एक रात पहले शून्य से 7.8 डिग्री नीचे था. वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान आधार शिविर के तौर पर इस्तेमाल किये जाने वाले दक्षिण कश्मीर में स्थित मशहूर हिल रिजॉर्ट पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि दक्षिण में कश्मीर घाटी के प्रवेशद्वार काजीगुंद का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो एक दिन पहले शून्य से 2.4 डिग्री नीचे था. प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर कश्मीर में स्थित कुपवाडा का न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री कम रहा. मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और ठंड यथावत रहेगी.
पंजाब और हरियाण में कोहरे से बाधित यातायात:
वहीं पंजाब और हरियाणा के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर के साथ साथ घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. दोनों राज्यों में कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है. मुंबई और दिल्ली से चंडीगढ आने वाली दो विमानों के उडानों में लगभग एक घंटे की देरी हुई है.
चंडीगढ के रास्ते दिल्ली और कालका के बीच चलने वाली शताब्दी ट्रेन निर्धारित समय से 10 मिनट से देरी से चल रही है जबकि हावड़ा और कालका के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन 15 घंटे की देरी से चल रही है.
इलाहाबाद और चंडीगढ के बीच चलने वाली उनचाहार एक्सप्रेस ट्रेन छह घंटे से अधिक देरी से चल रही है जबकि लुधियाना और चंडीगढ के बीच चलने वाली ट्रेन निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से चली रही है. मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब में अमृतसर, क्षेत्र में सबसे ठंडा स्थान है और यहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
लुधियाना और पटियाला का न्यूनतम तापमान क्रमश: 8.7 और 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. अन्य स्थानों में हरियाणा के अंबाला और हिसार का न्यूनतम तापमान 8.4 और 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
नारनौल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और करनाल एवं भिवानी का न्यूनतम तापमान 7.2 और 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




