अस्पताल में मरीज ने फांसी लगाई

उज्जैन (मप्र) : उज्जैन के सिविल अस्पताल में आज सुबह एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के आसरोद गांव निवासी पेशे से मजदूर मोहन सिंह पिछली नौ जनवरी से विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती था. उसने आज तडके […]
उज्जैन (मप्र) : उज्जैन के सिविल अस्पताल में आज सुबह एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश शर्मा ने बताया कि देवास जिले की टोंकखुर्द तहसील के आसरोद गांव निवासी पेशे से मजदूर मोहन सिंह पिछली नौ जनवरी से विभिन्न बीमारियों के चलते अस्पताल में भर्ती था.
उसने आज तडके अस्पताल की सीढी की रैलिंग से लटककर फांसी लगा ली. सुबह अस्पतालकर्मियों एवं मरीजों ने उसका शव देखकर पुलिस को इसकी सूचना दी. शर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा. पुलिस प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




