ePaper

उद्धव ठाकरे ने कहा, दिल्‍ली विस चुनाव लड़ेगी शिवसेना

Updated at : 17 Jan 2015 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे ने कहा, दिल्‍ली विस चुनाव लड़ेगी शिवसेना

मुंबई : महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना अगले महीने हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव लडने पर विचार कर रही है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, हम दिल्ली (विधानसभा) चुनाव लडने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन अबतक किसी से चुनावी गठजोड पर बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा की सहयोगी शिवसेना अगले महीने हो रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव लडने पर विचार कर रही है. पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, हम दिल्ली (विधानसभा) चुनाव लडने पर विचार कर रहे हैं. लेकिन अबतक किसी से चुनावी गठजोड पर बातचीत नहीं हुई है.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के हित के पक्ष में है. इससे पहले स्वभिमानी शेतकारी संघटना के समर्थक सोमवार को किसानों के लिए और लाभकारी दाम की मांग करते हुए पुणे में चीनी आयुक्त कार्यालय सखर सांकुल में हिंसक हो गए थे. उन्होंने कहा, शिवसेना भले ही सरकार में है लेकिन यदि किसानों के साथ अन्याय हुआ तो हम किसानों के पक्ष में खडे होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola