ePaper

उद्धव की फोटोग्राफी प्रदर्शनी देखने गए राज ठाकरे

Updated at : 11 Jan 2015 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
उद्धव की फोटोग्राफी प्रदर्शनी देखने गए राज ठाकरे

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आज अपने चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की फोटोग्राफी प्रदर्शनी देखने स्थानीय जहांगीर आर्ट गैलरी गए. फोटोग्राफी का शौक रखने वाले उद्धव ने 11 साल बाद प्रदर्शनी लगाई है. दोनों भाइयों ने गैलरी में मुलाकात की. उद्धव ने ऐलान किया है कि प्रदर्शनी से […]

विज्ञापन

मुंबई : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे आज अपने चचेरे भाई और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की फोटोग्राफी प्रदर्शनी देखने स्थानीय जहांगीर आर्ट गैलरी गए. फोटोग्राफी का शौक रखने वाले उद्धव ने 11 साल बाद प्रदर्शनी लगाई है. दोनों भाइयों ने गैलरी में मुलाकात की.

उद्धव ने ऐलान किया है कि प्रदर्शनी से होने वाली आय का इस्तेमाल महाराष्ट्र के उन किसानों के बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाएगा जो फसल खराब होने या कर्ज चुका पाने में नाकाम रहने की वजह से खुदकुशी कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola