ePaper

पीएम मोदी हुब्बल्ली में आज 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

Updated at : 12 Jan 2023 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी हुब्बल्ली में आज 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

26th National Youth Festival : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सात दिवसीय इस आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आज, गुरुवार को यहां 26वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इस वर्ष, राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक कर्नाटक के हुब्बल्ली में कर्नाटक सरकार के सहयोग से केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है. आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है.

अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभावान युवाओं को अनुभव प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाता है. उन्होंने कहा कि यह देश के सभी हिस्सों की विविध संस्कृतियों को एक मंच प्रदान करता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना में बांधता है. इस साल युवा महोत्सव का विषय ‘‘विकसित युवा, विकसित भारत’’ है.

28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि सात दिवसीय इस आयोजन में 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के युवा शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा की झलक दिखाएंगे. अधिकारियों के मुताबिक, यह महोत्सव युवा शिखर सम्‍मेलन का भी साक्षी बनेगा, जिसमें जी-20 और वाई-20 (युवा-20) आयोजनों से संबद्ध पांच विषयों अर्थात कार्य, उद्योग, नवाचार और 21वीं सदी के कौशलों का भविष्य, जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम में कमी, शांति निर्माण और सुलह, साझा भविष्य-लोकतंत्र और शासन में युवा तथा स्वास्थ्य एवं कल्याण पर पूर्ण सत्रों का आयोजन किया जाएगा.

कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे

शिखर सम्मेलन में साठ से अधिक प्रतिष्ठित विशेषज्ञों की भागीदारी होगी. इस दौरान कई प्रतिस्पर्धी और गैर-प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. प्रतिस्पर्धी कार्यक्रमों में लोक नृत्य और गीत शामिल होंगे, जो स्थानीय पारंपरिक संस्कृतियों को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किए जाएंगे. गैर-प्रतिस्पर्धी आयोजनों में योगाथन शामिल होगा, जिसका उद्देश्य योग करने के लिए करीब 10 लाख लोगों को एकत्र करना है. इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा आठ स्वदेशी खेल और मार्शल आर्ट भी प्रस्तुत किये जाएंगे. अन्य आकर्षणों में खाद्य उत्सव, युवा कलाकार शिविर, एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज, स्पेशल नो योर आर्मी, नेवी और एयर फोर्स कैंप शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola