देहरादून में हुआ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी भी निकला नाबालिग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

देहरादून : एक 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दसवीं में पढने वाले एक किशोर द्वारा कथित रुप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. यह घटना देहरादून के बसंत विहार इलाके की है. पुलिस ने आज यहां बताया कि आरोपी को कल गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया […]
विज्ञापन
देहरादून : एक 10 साल की नाबालिग लड़की के साथ दसवीं में पढने वाले एक किशोर द्वारा कथित रुप से दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. यह घटना देहरादून के बसंत विहार इलाके की है.
पुलिस ने आज यहां बताया कि आरोपी को कल गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है. पीड़िता के घरवालों द्वारा कल पुलिस में दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार, बालिका गत 25 दिसंबर को रात पास की दुकान से सामान लेने गयी थी कि तभी 16 वर्षीय आरोपी उसे किसी बहाने से अपने साथ पास ही किसी निर्जन स्थान पर ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया.
मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने कल ही आरोपी को उसके घर से धर दबोचा और अदालत में पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










