भारत के पहले स्वदेशी मानवरहित विमान ने सफलतापूर्वक भरी पहली उड़ान
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पहले स्वदेशी मानवरहित विमान (यूएवी) निशांत के पहियायुक्त संस्करण ने आज सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी. यूएवी के इस संस्करण को पंछी नाम दिया गया है. यह छोटी हवाई पट्टियों से भी उड़ान भर सकता है और उतर सकता है. इसकी आज की परीक्षण आज की उड़ान करीब 20 मिनटों की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : भारत के पहले स्वदेशी मानवरहित विमान (यूएवी) निशांत के पहियायुक्त संस्करण ने आज सफलतापूर्वक पहली उड़ान भरी. यूएवी के इस संस्करण को पंछी नाम दिया गया है. यह छोटी हवाई पट्टियों से भी उड़ान भर सकता है और उतर सकता है. इसकी आज की परीक्षण आज की उड़ान करीब 20 मिनटों की थी.
पंछी के पास यूएवी निशांत की तरह सभी तरह की निगरानी संबंधी क्षमाताएं हैं. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के वैमानिकी प्रणाली के महानिदेशक डॉक्टर के. तमिलमणि ने कहा, इस संस्करण को तैयार करने के लिए एडीई यानी एयरोनाटिकल डेवलपमेंट स्टैबलिशमेंट टीम की ओर से बीते आठ महीनों के दौरान किए गए आक्रामक प्रयास सराहनीय हैं. निशांत की तरह पंछी का भी खुफिया जानकारी एकत्र करने के मिशन में इस्तेमाल हो सकता है. निशांत पहले ही सेना में शामिल किया जा चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










