ePaper

युवती को पेट्रोल पंप के टॉयलेट में मिला कैमरा

Updated at : 20 Dec 2014 11:10 AM (IST)
विज्ञापन
युवती को पेट्रोल पंप के टॉयलेट में मिला कैमरा

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन इलाके में पेट्रोल पंप के लेडीज टॉयलेट में कैमरा पाए जाने की खबर सामने आई है. इस मामले में पट्रोल पंप मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. टीवी में चल रही खबरों की माने तो टॉयलेट में युवती को कैमरा होने का संदेह हुआ जिसके बाद उसने […]

विज्ञापन

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन इलाके में पेट्रोल पंप के लेडीज टॉयलेट में कैमरा पाए जाने की खबर सामने आई है. इस मामले में पट्रोल पंप मालिक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है. टीवी में चल रही खबरों की माने तो टॉयलेट में युवती को कैमरा होने का संदेह हुआ जिसके बाद उसने अपना मोबाइल निकाला और पाया कि उसमें टावर नहीं है.

इसके बाद उसका ध्‍यान वहां पर कुछ संदिग्ध वस्तु पर गया जिसे उसने हाथों से कुरेद कर निकाला. वह एक छोटा कैमरा था जो दीवार के पीछे एक कंप्यूटर से कनेक्ट था. उसने इसकी खबर फौरन बाहर खड़े अपने परिवार को दी जिसके बाद दीवार को पत्थर सो तोड़ दिया गया और जो नजारा सामने था उससे सब हैरान थे.

इसकी सूचना फौरन पुलिस को दी गई. जांच में जुटी टीम ने पंप के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. दीवार तोड़े जाने के कम्प्यूटर पर बैठा हुआ व्यक्ति वीडियो को डिलीट कर वहां से भागने लगा. कैमरे को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola