बारिश के कारण उत्तराखंड में राहत अभियान बाधित

Published at :08 Jul 2013 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश के कारण उत्तराखंड में राहत अभियान बाधित

देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत कार्यों में रुकावट बनी हुई है जिसके बाद आज केदारनाथ और अन्य प्रभावित जगहों पर राहत सामग्री गिराने का जिम्मा भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान को सौंपा गया. राज्य में 70 से अधिक विशेषज्ञ और प्रशिक्षित कर्मियों का एक […]

विज्ञापन

देहरादून : उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से राहत कार्यों में रुकावट बनी हुई है जिसके बाद आज केदारनाथ और अन्य प्रभावित जगहों पर राहत सामग्री गिराने का जिम्मा भारतीय वायुसेना के सी-130 हरक्यूलिस विमान को सौंपा गया.

राज्य में 70 से अधिक विशेषज्ञ और प्रशिक्षित कर्मियों का एक दल खराब मौसम में भी शवों का अंतिम संस्कार कर रहा है.बहरहाल, उत्तरखंड में राहत अभियान के एनडीएमए प्रभारी सदस्य वी के दुग्गल ने बताया कि हर मौसम में काम करने में सक्षम हरक्यूलिस विमान पिथौरागढ़ जिले के प्रभावित इलाकों के ऊपर एक चक्कर लगा कर देहरादून लौट आया और कम दृश्यता की वजह से उसने राहत सामग्री नहीं गिरायी.

उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और चमोली जिलों के प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री गिराने के लिए आज ही बाद में विमान के एक और प्रयास करने की उम्मीद है.विमान में केदारनाथ और अन्य प्रभावित इलाकों के लिए कल रात राहत सामग्री लादी गयी थी लेकिन अब तक वह पैकेट नहीं गिरा पाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola