आत्महत्या की कोशिश करने वालों को सजा नहीं सलाह की जरुरत : मोदी

Updated:
विज्ञापन

कठुआ, जम्मू कश्मीर: केंद्र सरकार द्वारा खुदकुशी की कोशिश को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जो आत्महत्या की कोशिश करते हैं, उन्हें सजा नहीं बल्कि सलाह की जरुरत होती है. स्थानीय भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी […]

विज्ञापन

कठुआ, जम्मू कश्मीर: केंद्र सरकार द्वारा खुदकुशी की कोशिश को अपराध की श्रेणी से बाहर करने के फैसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि जो आत्महत्या की कोशिश करते हैं, उन्हें सजा नहीं बल्कि सलाह की जरुरत होती है. स्थानीय भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘कोई शख्स खुदकुशी क्यों करता है? खुदकुशी करने वाले शख्स को सजा नहीं बल्कि सलाह और हमदर्दी की जरुरत होती है.’’

भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 309 के तहत खुदकुशी की कोशिश करने पर एक साल जेल की सजा का प्रावधान है. हालांकि, सरकार ने अब आईपीसी से धारा 309 हटाने का फैसला किया है. आईपीसी से धारा 309 को हटाने का मतलब यह है कि अब आत्महत्या की कोशिश को अपराध नहीं माना जाएगा.

इस कानून को देश से खत्म करने का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘जो लोग आत्महत्या की कोशिश करते हैं, उनकी तकलीफ समझने की जरुरत है. उन्हें उनके माता-पिता, भाइयों और बहनों का परामर्श चाहिए कि उनका रास्ता सही नहीं है. खुदकुशी न करें. इससे आपकी तकलीफ कम नहीं होगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘छोटी-छोटी चीजें बडा बदलाव लाती हैं.’’

चुनाव प्रचार के सिलसिले में चौथी बार राज्य के दौरे पर आए मोदी अपनी छठी रैली को संबोधित कर रहे थे. मोदी ने कहा, ‘‘कोई अपराध करता है और उसे सजा मिलती है तो यह ठीक है. पर हमारे देश में कोई शख्स खुदकुशी की कोशिश में नाकाम रहने पर भी सजा पाता है…हमने इस मुद्दे को उठाया था और सभी राज्यों से चर्चा की थी.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola