प्रधानमंत्री की श्रीनगर रैली के लिए जम्मू से लाए जा रहे लोग: उमर
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए समर्थकों को राज्य के अन्य हिस्सों से यहां लाया जा रहा है. श्रीनगर में मोदी की पहली चुनावी रैली से पहले उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दो ट्रेनें भरकर समर्थकों को […]
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए समर्थकों को राज्य के अन्य हिस्सों से यहां लाया जा रहा है.
श्रीनगर में मोदी की पहली चुनावी रैली से पहले उमर ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘दो ट्रेनें भरकर समर्थकों को जम्मू के बनिहाल से यहां लाया जा रहा है. वहीं क्यों नहीं रैली कर लेते?’’ उमर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मैंने स्टेडियम में दाखिल होते लोगों के हाथ में या उनके वाहनों पर भाजपा का एक भी झंडा या बैनर नहीं देखा. जो कि भाजपा के समर्थन का प्रतीक हो.’’ उमर का सरकारी आवास रैली के आयोजन स्थल के पास ही स्थित है.
मुख्यमंत्री ने छह सालों तक नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन सहयोगी रही कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समर्थन वाले कुछ नेताओं को भी रैली के लिए लोग उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










