पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी दोनों पहाड़ के काम आएगाः मोदी

श्रीनगरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीरस्टेडियम से अपने संबोधन में मोदी ने कहा कि 1983 के बाद पहली बार इस स्टेडियम में कोई सभा आयोजित करने का किसी ने साहस किया है. मोदी ने कहा कि एक कहावत है कि पहाड […]
उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा की यहां की जनता ने जो प्यार दिया है उसे हम ब्याज सहित लौटाने आये हैं. उन्होंने कहा कि मैं एक ऐसा प्रधान सेवक हूं जो बार-बार कश्मीर आता हूं. उन्होंने कहा कि मैं यहां आपसे कुछ मांगने नहीं बल्कि आपका दुःख बांटने आया हूं.
अटल बिहारी वाजपेयी का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं उनके सपनों को पूरा करने आया हूं और इसे मैं अपना दायित्व समझता हूं. टूरिज्म की चर्चा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि दुनियां को दिखाने के लिए हमारे पास कश्मीर से बढियां और क्या है इसलिए इसे विकास की नयी ऊंचाइयों तक ले जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




