लाल डायरी की आड़ में टीएमसी ने शाह को आड़े हाथों लिया
Updated at : 01 Dec 2014 1:02 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही तृण्मुल कांग्रेस के सांसदों ने अमित शाह को आड़े हाथों ले लिया. एक लाल डायरी को लेकर सांसदों ने जम कर प्रर्दशन किया. इससे पहले कल रविवार को कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वहां शाह ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आज संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही तृण्मुल कांग्रेस के सांसदों ने अमित शाह को आड़े हाथों ले लिया. एक लाल डायरी को लेकर सांसदों ने जम कर प्रर्दशन किया. इससे पहले कल रविवार को कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वहां शाह ने ममता बनर्जी पर हमला बोला था.
क्या है लाल डायरी ?
दरअसल, टीएमसी की सांसदों के हांथ एक डायरी लगी है जो लाल रंग की है और उसमें सहारा लिखा हुआ है. उनका कहना है कि यह डायरी सहारा समूह के यहां रेड के समय मौजूद थी. इस डायरी में अमित शाह का भी नाम है. टीएमसी ने मांग की है कि शाह के खिलाफ जांच कमेटी बैठाई जाए और गृह मंत्री और वित्त मंत्री संसद में इस पर बयान दें.
विक्टोरिया हाउस के पास हुई रैली में शाह ने सारदाचिटफंड घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा था कि आखिर क्यों दीदी सारदा घोटाले में शामिल लोगो को बचा रही हैं. गौरतलब है कि अब तक चिटफंड घोटाले में टीएमसी के दो सांसद गिरफ्तार हो चुके है.
माना जा रहा है कि इसी को लेकर टीएमसी सांसद ‘सहारा डायरी’ का मामला उछाल रहे है. पार्टी के सांसद सुदीप बंदोपध्याय ने यह दावा किया है और वो चाहते हैं कि इस पर संसद में चर्चा हो और मामले की निष्पक्ष जांच की जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




