मोदी के निर्वाचन क्षेत्र में तीन लाख फर्जी वोटर, आप पार्टी ने फेसबुक पर छेड़ा अभियान
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नरेंद्र मोदी ने करीब 371784 वोटो से जीत दर्ज की थी. इस क्षेत्र में 3 लाख से ज्यादा वोटरों को फर्जी पाया गया है. दरअसल यह बात मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सामने […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी से एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है. वाराणसी संसदीय क्षेत्र से नरेंद्र मोदी ने करीब 371784 वोटो से जीत दर्ज की थी. इस क्षेत्र में 3 लाख से ज्यादा वोटरों को फर्जी पाया गया है. दरअसल यह बात मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत सामने आयी. वाराणसी जिले में 8 विधानसभा क्षेत्रों में 11 मतदान क्षेत्रों पर बने 2553 पोलिंग बूथोंके जरिए घर-घर जाकर सत्यापन का कार्य किया गया था.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सत्यापन के तहत मिले परिणाम की सूचना देते हुए कहा कि सूची में शामिल कुल 39,19438 वोटरों में 3,11057वोटरों को फर्जी पाया गया.हालांकिवोटरों की गिनती की प्रक्रिया अभी भी जारी है. अनुमान लगाया जा रहा है कि यह संख्या 6 लाख से ज्यादा हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










