72 प्रतिशत लोग मोदी के कामकाज से खुश : सर्वे
हिंदी समाचार चैनल न्यूज नेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के छह महीने पूरे होने पर उनकी लोकप्रियता का आकलन करने के लिए एक सर्वे किया. यह सर्वे यह जानने के लिए भी महत्वपूर्ण था कि क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता अब भी पूर्व की तरह कायम है या उसमें कोई कमी आयी है. […]
हिंदी समाचार चैनल न्यूज नेशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के छह महीने पूरे होने पर उनकी लोकप्रियता का आकलन करने के लिए एक सर्वे किया. यह सर्वे यह जानने के लिए भी महत्वपूर्ण था कि क्या पीएम मोदी की लोकप्रियता अब भी पूर्व की तरह कायम है या उसमें कोई कमी आयी है. क्या एक प्रखर राजनेता व वक्ता देश के लिए एक प्रभावशाली प्रधानमंत्री भी साबित हो पा रहा है या नहीं.
न्यूज नेशन के इस सर्वे में दिलचस्प नतीजे सामने आये. सर्वे में प्राप्त हुए आंकडे के अनुसार 72फीसदी लोग नरेंद्र मोदी सरकार के कामकाज से संतुष्ट नजर आए. वहीं 55 फीसदी लोगों ने मोदी सरकार पर अपना भरोसा जताते हुए कहा कि यह सरकार महंगाई कम करने में सफल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










