अनुच्छेद 370 पर विरोधाभासी रुख भाजपा की नैयां डुबोयेगी : उमर

श्रीनगर: अनुच्छेद 370 पर भाजपा का विरोधाभासी रुख जम्मू कश्मीर में भाजपा की नांव डुबा देगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने कही. हालांकि उमर खुद इस मुद्दे पर कुछ टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, भाजपा इस विवादास्पद मुद्दे पर किसी भी प्रकार की प्रतिबद्धता से भाग रही है और इसके विपरीत वह जम्मू […]
श्रीनगर: अनुच्छेद 370 पर भाजपा का विरोधाभासी रुख जम्मू कश्मीर में भाजपा की नांव डुबा देगा. उक्त बातें मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने कही. हालांकि उमर खुद इस मुद्दे पर कुछ टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, भाजपा इस विवादास्पद मुद्दे पर किसी भी प्रकार की प्रतिबद्धता से भाग रही है और इसके विपरीत वह जम्मू कश्मीर में ‘दो नावों पर पैर’’ रखकर चल रही है जिसका आमतौर पर डूबना तय माना जाता है.
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष मुख्यमंत्री उमर ने भाजपा को एक ‘‘मौकापरस्त’’ पार्टी करार दिया जिसके साथ उनका मानना है कि कोई संबंध नहीं हो सकता.कांग्रेस के साथ राज्य में गठबंधन सरकार चला रहे उमर ने प्रदेश को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के संबंध में विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा अलग अलग सुरों में बात किए जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




