ओम पुरी भी हुए मोदी के मुरीद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Nov 2014 8:29 PM (IST)
विज्ञापन

मथुराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी स्वच्छ भारत अभियान से बॉलीवुड के कई नाम जुड़े अब अभिनेता ओम पुरी भी मोदी के मुरीद हो गये हैं. ओम पुरी ने आज यहां प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है. इसका अनुसरण किया जाना चाहिए. ओम पुरी […]
विज्ञापन
मथुराः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गयी स्वच्छ भारत अभियान से बॉलीवुड के कई नाम जुड़े अब अभिनेता ओम पुरी भी मोदी के मुरीद हो गये हैं.
ओम पुरी ने आज यहां प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छ भारत’ अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि यह सराहनीय कदम है. इसका अनुसरण किया जाना चाहिए.
ओम पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस अभियान का सभी देशवासियों को स्वागत करना चाहिए तथा खुद इसमें शरीक होकर औरों को भी सफाई की ओर प्रेरित करना चाहिए.ओम पुरी ने जहां समानांतर सिनेमा से शुरुआत कर मुख्य धारा के व्यावसायिक सिनेमा में भी खासा नाम कमाया है. वहीं वह राजनीतिक हलकों में अपनी बेबाक टिप्पणियों के लिए चर्चित रहे हैं.
मीडिया से मुलाकात के दौरान एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा भी कि समाज में यदि कुछ गलत दिखता है तो आम आदमी को भी आगे आकर बोलना चाहिए. गलत चीजों के बारे में विरोध दर्ज कराना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




