ePaper

कश्मीर में कल थी मौसम की सबसे ठंढी रात, शून्य से नीचे गिरा पारा

Updated at : 21 Nov 2014 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में कल थी मौसम की सबसे ठंढी रात, शून्य से नीचे गिरा पारा

श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है. यहां तक कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी मौसम की सबसे ठंड रात दर्ज की गयी. मौसम विभाग के अधिकारी ने आज बताया कि श्रीनगर में रात के तापमान में कम से कम एक डिग्री सेल्सियस […]

विज्ञापन
श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र सहित पूरे कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान शून्य से भी नीचे पहुंच गया है. यहां तक कि राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी मौसम की सबसे ठंड रात दर्ज की गयी.
मौसम विभाग के अधिकारी ने आज बताया कि श्रीनगर में रात के तापमान में कम से कम एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी. शहर में तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जो मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान था.
उन्होंने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के काजीगुंड और कोकेरनाग शहरों में रात के तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गयी. दोनों जगहों पर पारा क्रमश: शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे बना रहा.
उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के दौरान पर्यटक स्थल के तौर पर मशहूर पहलगाम में भी न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि स्कीइंग के लिए मशहूर उत्तरी कश्मीर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया.
अधिकारी ने बताया कि उत्तर में स्थित कुपवाड़ा शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस पर बना रहा जबकि लद्दाख क्षेत्र का सीमाई शहर लेह, राज्य का सर्वाधिक ठंडा स्थान रहा. वहां न्यूनतम तापमान शून्य से 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि कारगिल शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस कम पर बना हुआ था.
मौसम विभाग कार्यालय ने आने वाले दिनों में कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है, जिसके कारण रात के तापमान में और भी गिरावट देखी जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola