IIT और हार्वर्ड होते हुए जयंत पहुंचे मोदी मंत्रिमंडल में

नयी दिल्ली : मोदी सरकार में आज शामिल किए गए जयंत सिन्हा आईआईटी दिल्ली से बेहतर अंकों के साथ डिग्री लेकर कोरपोरेट जगत में शामिल होने के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल गए थे लेकिन तकदीर उन्हें सत्ता के गलियारों में ले आयी. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा […]
नयी दिल्ली : मोदी सरकार में आज शामिल किए गए जयंत सिन्हा आईआईटी दिल्ली से बेहतर अंकों के साथ डिग्री लेकर कोरपोरेट जगत में शामिल होने के लिए हार्वर्ड बिजनेस स्कूल गए थे लेकिन तकदीर उन्हें सत्ता के गलियारों में ले आयी. वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के पुत्र जयंत सिन्हा आज मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कर लिए गए. 51 वर्षीय जयंत कुछ समय पहले तक एक निवेश कोष प्रबंधक तथा प्रबंधन कंसलटेंट के पद पर थे लेकिन इस वर्ष उन्होंने झारखंड की हजारीबाग सीट से चुनाव लडा और लोकसभा पहुंच गए.
हजारीबाग वही सीट है जिसका प्रतिनिधित्व उनके पिता यशवंत सिन्हा किया करते थे. पहली बार सांसद चुने जाने से पूर्व तक वह करीब 25 सालों तक कोरपोरेट जगत से जुडे रहे थे.सांसद बनने के बाद जयंत संसद की तीन समितियों , लोक लेखा समिति , वित्त संबंधी स्थायी समिति तथा अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सदस्य रहे हैं. जयंत ओमिदयार नेटवर्क इंडिया एडवाइजर्स के पार्टनर और प्रबंध निदेशक रहे हैं. एक समय वह मैकिंजे एंड कंपनी के पार्टनर और करेज कैपिटल मैनेजमेंट के प्रबंधक निदेशक रह चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










