बडगाम घटना ‘‘बेहद अफसोसजनक’’ : जेटली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2014 12:20 AM
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी के बडगाम में हुई घटना को आज रात ‘‘बेहद अफसोसजनक’’ बताया जिसमें सेना की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए तथा कई घायल हो गए. केंद्र ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी तथा दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. रक्षा […]
नयी दिल्ली : केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी के बडगाम में हुई घटना को आज रात ‘‘बेहद अफसोसजनक’’ बताया जिसमें सेना की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए तथा कई घायल हो गए. केंद्र ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी तथा दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘‘ कश्मीर घाटी में बडगाम घटना बेहद अफसोसजनक है. निष्पक्ष जांच करायी जाएगी और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी.’’
रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी घटना के कुछ घंटों के भीतर आयी है जिसमें सेना की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए तथा दो अन्य घायल हो गए. मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में जांच नाके पर कहे जाने के बावजूद वाहन को नहीं रोकने के कारण यह घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










