17 सितंबर की टॉप 20 खबरें: प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट मामले में निशांत कुमार का एक्शन, JPSC-JSSC CGL पेपर लीक में 4 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

17 September Top 20 News: सहरसा सदर अस्पताल में प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट मामले में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है. वहीं, JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन पर परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाने और गड़बड़ी से जुड़े आरोप हैं. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.

विज्ञापन

1. प्रभात खबर के पत्रकार से मारपीट मामले में निशांत कुमार का एक्शन, सहरसा जिला प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, बोले- जल्द होगी कार्रवाई

Saharsa Journalist Assault Case: सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट का मामला गरमा गया है. पत्रकार संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर दोषी डॉक्टर पर जल्द कार्रवाई की मांग की. मंत्री ने मामले में अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

2. बाढ़ में डूबा बिहार, राहत पर गरमाई सियासत; पप्पू यादव का तेजस्वी पर हमला, PK ने BJP को घेरा

बिहार में बाढ़ से 50 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं. राहत और बचाव के बीच अब सियासत भी तेज हो गई है. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर बाढ़ प्रभावितों के बीच सक्रियता को लेकर सवाल उठाए हैं. वहीं, जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने बीजेपी के पार्टी फंड से बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹500 करोड़ देने की चुनौती दी है. आरजेडी ने भी बीजेपी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट और वीडियो के जरिए सरकार को घेरा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

3. JPSC और JSSC-CGL पेपर लीक जांच में CID ने चार को किया गिरफ्तार, कोचिंग संचालक से जुड़े तार

अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारियां परीक्षाओं में अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों से जुड़ी हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

4. JPSC का काला इतिहास: CBI जांच से लेकर अध्यक्षों के जेल जाने तक, जानिए कैसे घोटालों की बलि चढ़ा युवाओं का भविष्य

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) अपने गठन के बाद से ही घोटालों और विवादों में घिरा रहा है. परीक्षाओं में देरी, OMR शीट में धांधली, और CBI जांच जैसे मुद्दों ने युवाओं के भविष्य पर गहरा असर डाला है. इस रिपोर्ट में जानें JPSC के पूरे विवादित इतिहास की परतें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

5. नीरज सिंह केस से निखार सबलोक मर्डर तक, शूटर शिबू की पूरी कहानी; धनबाद में पुलिस से मुठभेड़ में घायल

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर हत्याकांड में आरोपी रहे यूपी के शूटर शिबू को निरसा में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घायल कर दिया. पुलिस का दावा है कि शिबू ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की थी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

6. नदिया में TMC सांसद महुआ मोइत्रा पर फिर फेंके गये अंडे, पुलिस की मौजूदगी पर उठाये सवाल

Mahua Moitra Egg Attack Nadia: तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर नदिया जिले के तेहट्टा में दौरे के दौरान कथित तौर पर अंडे फेंके गये. घटना के बाद महुआ ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाये. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

7. PM Modi Birthday: बंगाल में महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’, शुभेंदु अधिकारी की अपील- घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलायें

PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पश्चिम बंगाल में 17 सितंबर से महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ आयोजित किया जायेगा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य की जनता से घरों और मंदिरों में दीये जलाने का आह्वान किया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

8. UPI MDR पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हिम्मत दिखाइए और UPI टैक्स वापस लीजिए

Rahul Gandhi On UPI MDR: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी UPI लेनदेन पर MDR लागू किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

9. UPI MDR: ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी को पलटवार, कहा- हर जगह दिखता है अमेरिका का ‘भूत’

UPI MDR: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने UPI के नए MDR नियमों को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा और नया MDR केवल चुनिंदा व्यापारी लेनदेन पर लागू होगा. वित्त मंत्रालय के मुताबिक P2P UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

10. मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, भारत ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास एक कथित ड्रोन हमले को लेकर भारत ने चिंता व्यक्त की है. यह घटना सऊदी-हूती तनाव के बीच हुई है. जानें इस घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

11. UPI MDR: ज्योतिरादित्य सिंधिया का राहुल गांधी को पलटवार, कहा- हर जगह दिखता है अमेरिका का ‘भूत’

UPI MDR: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने UPI के नए MDR नियमों को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि ग्राहकों पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा और नया MDR केवल चुनिंदा व्यापारी लेनदेन पर लागू होगा. वित्त मंत्रालय के मुताबिक P2P UPI भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

12. सरकार ने EPFO की वेतन सीमा को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपए किया, जानिए ; आपके वेतन और पेंशन पर क्या होगा असर

केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत वेतन सीमा को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह कर दिया है. यह फैसला लाखों कर्मचारियों के लिए राहत लेकर आया है. इसका असर उनके वेतन और पेंशन दोनों पर दिखेगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

13. India vs West Indies: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय ODI-T20 टीम का ऐलान

India vs West Indies: वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय ODI और T20 टीमों का ऐलान हो गया है. जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

14. AI Extinction Risk: क्या अगले 10 साल में इंसानों के लिए खतरा बन जाएगा AI? एक्सपर्ट्स के दावों के पीछे की पूरी कहानी समझें

2036 तक AI से मानव अस्तित्व पर खतरे को लेकर एक्सपर्ट्स की चेतावनियों का सच समझें. जानें क्या कहते हैं शोधकर्ता, RAND रिपोर्ट और सुरक्षा सर्वे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

15. फुल चार्ज में 460km रेंज का दावा, 11 लोगों के बैठने की जगह और जबरदस्त सेफ्टी भी... बेहद खास है Kia की ये इलेक्ट्रिक वैन

किआ ने अपनी नई इलेक्ट्रिक वैन PV7 से पर्दा उठाया है. यह 11 लोगों तक को ले जा सकती है और 460km की रेंज देती है. जानिए इसकी बैटरी, मोटर और चार्जिंग कैपेसिटी के बारे में. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

16. NTA में ट्रांसलेटर रिव्यूअर बनने का मौका, 13 भारतीय भाषा में होगा काम

NTA Translation Reviewer Recruitment: NTA ने ट्रांसलेशन रिव्यूअर के पद पर भर्ती निकाली है. कैंडिडेट्स को 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा सामग्री से जुड़े अनुवाद की समीक्षा करने का मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए 9 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले सारी डिटेल देख लें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

17. BEd वाले बाहर, नहीं भर सकते UP PRT टीचर का फॉर्म, 12000 से ज्यादा वैकेंसी

UP PRT Teacher Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 12405 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए BEd डिग्री रखने वाले इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र नहीं हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

18. KGF के एक्टर अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा, PM Modi ने दी बधाई

50 साल से लंबे फिल्मी सफर वाले दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा. 'Malgudi Days' से लेकर 'KGF' तक, उनका सफर प्रेरणादायक रहा है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

19. VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं... 'वन' के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

VVAN Chhath Song: फिल्म ‘वन’ के छठ पूजा सीक्वेंस की शूटिंग याद कर तमन्ना भाटिया भावुक हो गईं. अर्घ्य देते वक्त आंखें क्यों भर आईं और 36 घंटे के निर्जला व्रत से लेकर डूबते सूरज की पूजा तक, एक्ट्रेस ने क्या कहा, जानें. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

20. Vishwakarma Puja 2026: विश्वकर्मा पूजा पर कैसे करें औजारों और मशीनों की पूजा? जानें विधि

विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा के साथ औजारों, मशीनों और वाहनों की पूजा करने की परंपरा है. अगर आप भी इस दिन अपने काम के साधनों की पूजा करते हैं, तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानें पूजा की तैयारी से विधि तो जरूरी जानकारी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola