मक्का के पास ड्रोन को लेकर बढ़ा तनाव, भारत ने जताई चिंता, सऊदी और हूतियों के दावे अलग

Updated:
विज्ञापन

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का (Photo/X)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास एक कथित ड्रोन हमले को लेकर भारत ने चिंता व्यक्त की है. यह घटना सऊदी-हूती तनाव के बीच हुई है. जानें इस घटनाक्रम का पूरा ब्यौरा.

विज्ञापन

सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का के पास कथित ड्रोन हमले को लेकर भारत ने चिंता जताई है. विदेश मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत इस घटना को लेकर चिंतित है और सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों की निंदा करता है. भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है.

विज्ञापन

मक्का के पास क्या हुआ?

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक, मंगलवार शाम सऊदी वायु रक्षा ने मक्का के दक्षिण में एक ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया. सऊदी पक्ष का कहना है कि ड्रोन को मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाखिल होने से पहले ही मार गिराया गया.

घटना के बाद मक्का समेत सऊदी अरब के पश्चिमी हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी किए गए. मक्का के लिए इस तरह का हवाई खतरे का अलर्ट इस घटनाक्रम के बीच खास तौर पर महत्वपूर्ण माना गया, क्योंकि यह शहर इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों का केंद्र है और सालाना हज यात्रा का प्रमुख केंद्र है.

हूतियों ने क्या कहा?

सऊदी अरब ने ड्रोन को हूती विद्रोहियों से जोड़ते हुए इसे मक्का की ओर भेजा गया ड्रोन बताया है. हालांकि, हूती पक्ष ने मक्का या किसी इस्लामी पवित्र स्थल को निशाना बनाने से इनकार किया है. हूती राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य मोहम्मद अल-फराह ने सऊदी के आरोप को “झूठ” बताया है.

ये भी पढे़ं: स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा

भारत ने क्या कहा?

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “हम मक्का के पास ड्रोन हमले को लेकर बहुत ही चिंतित हैं.” भारत ने सऊदी अरब की संप्रभु सीमा पर होने वाले हमलों और नागरिकों की जान तथा बुनियादी ढांचे को खतरे में डालने वाली कार्रवाइयों की निंदा की.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि मक्का के पास हुई घटना इसलिए भी विशेष रूप से चिंताजनक है क्योंकि इस शहर का दुनिया भर के मुसलमानों के लिए विशेष महत्व है. भारत ने क्षेत्र में जल्द शांति और स्थिरता बहाल होने की उम्मीद जताई है.

ये भी पढे़ं: शहजाद भट्टी नेटवर्क को आतंकी संगठन किया घोषित, हथियार-ड्रग्स से सोशल मीडिया तक फैला था इसका जाल?

बढ़ रहा है सऊदी-हूती तनाव

यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब हूतियों और सऊदी अरब के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. पिछले एक सप्ताह में सऊदी क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइल हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, सोमवार को हुए हमलों में 13 नागरिक घायल हुए थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola