मक्का पर ड्रोन हमले की बात से हूतियों का साफ इनकार: बोले- सऊदी का आरोप सरासर झूठ
मक्का (Mecca) शहर के पास तैनात पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम (MIM-104 Patriot Missile Defense System) ~ PC : X
यमन के हूती विद्रोहियों ने मक्का पर ड्रोन हमले के सऊदी अरब के आरोपों का खंडन किया है. हूतियों ने कहा कि यह दावा बेबुनियादी है और सऊदी वही पुराना झूठा आरोप लगा रहा है. मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने इस घटना पर गुस्सा जताया है.
Houthi Drone Attack on Mecca : मक्का पर ड्रोन हमले के दावे को लेकर यमन के हूती विद्रोहियों का बड़ा बयान सामने आया है. हूतियों ने कहा है कि सऊदी अरब का यह आरोप एकदम बेबुनियादी है. न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से हूतियों ने कहा कि उन्होंने पवित्र शहर मक्का पर कोई हमला नहीं किया है और सऊदी अरब उनपर वही पुराना घिसा-पिटा इल्जाम लगा रहा है.
मुस्लिम देशों के संगठन OIC ने जताया गुस्सा
सऊदी अरब द्वारा ड्रोन मार गिराने की खबर आने के बाद कई मुस्लिम संगठन ने गंभीर चिंता जताई है. इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इस घटना की पुरजोर निंदा करते हुए कहा कि मक्का और मदीना के पवित्र इलाके में इस तरह की हरकत दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को आहत करने वाली हैं. OIC ने साफ कहा कि इबादत की जगहों और आम लोगों को निशाना बनाना इस्लामी उसूलों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है.
ये भी पढ़ें: मक्का एयरस्पेस में घुसा हूती ड्रोन : सऊदी बोला- पवित्र जगहों पर टेढ़ी नजर डाली तो खैर नहीं
सऊदी का आरोप: ऐन वक्त पर मार गिराया था ड्रोन
इससे पहले बुधवार को सऊदी अरब ने दावा किया था कि हूतियों ने मक्का को निशाना बनाकर एक ड्रोन भेजा था, जिसे उसकी सेना ने शहर के दायरे में घुसने से पहले ही हवा में ढेर कर दिया. इस दावे के बाद अरब जगत में खलबली मच गई. सऊदी का कहना था कि यह दूसरी बार है जब हूतियों ने ऐसी नापाक हरकत की है; इससे पहले 2017 में भी मक्का की तरफ मिसाइल दागने की कोशिश की गई थी.

सऊदी और इजरायल के बीच संपर्क की चर्चाएं तेज
फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट में बताया गया कि हूतियों से निपटने के लिए सऊदी अरब ने इजरायल का रुख किया है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पाकिस्तान द्वारा मक्का समझौते के तहत कदम पीछे खींचने के बाद सऊदी अब नए रक्षा विकल्प तलाश रहा है. हालांकि, सऊदी या इजरायल की तरफ से इस दावे पर अभी कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है.
ये भी पढ़ें: UCC पर NDA में नया समीकरण: अमित शाह के 2029 वाले प्लान पर TDP-शिवसेना का साथ, JDU ने साधी चुप्पी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए