Nepal Earthquake: बाढ़ से विनाश के बाद अब दो-दो भूकंप के झटकों से कांपी नेपाल की धरती, तीव्रता 4.5 आंकी गई

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद अब भूकंप ने दस्तक दी है. 4.5 तीव्रता के दो झटकों से धरती कांप उठी, जिससे चिंता बढ़ गई है. अधिकारी किसी भी संभावित खतरे पर नजर रख रहे हैं.

विज्ञापन

Nepal Earthquake: 26 अगस्त को भोटेकोशी में आई विनाशकारी बाढ़ से अभी नेपाल उबरा भी नहीं है और दो-दो भूकंप के झटकों से वहां की धरती कांप उठी. पीटीआई की खबर के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी नेपाल में मंगलवार देर रात एक बजकर 51 मिनट पर लगातार दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.

विज्ञापन

राष्ट्रीय भूकंप मापन तथा अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पहले भूकंप की तीव्रता 4.5 थी. वहीं दूसरे भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो स्थानीय समयानुसार सुबह 4:28 बजे आया. इसका केंद्र मुगु जिले के कलाई क्षेत्र के आसपास था. भूकंप से अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की तत्काल कोई सूचना नहीं है.

डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए झटके

भूकंप के झटके डोल्पा और जुम्ला में भी महसूस किए गए. हालांकि, इनसे किसी तरह के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली.

संभावित आफ्टरशॉक को लेकर अलर्ट

नेपाल भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है. अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में किसी संभावित आफ्टरशॉक (बाद के झटकों) या ढांचागत नुकसान पर नजर रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी है.


ये भी पढ़ें: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें सूची

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola