नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट? देखें सूची

Updated:
विज्ञापन

पेट्रोल पंप का नजारा, फोटो नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। चीनी और मटन के दाम आसमान छू रहे हैं। इस बीच, आम आदमी को पेट्रोल-डीजल की कीमतों से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Nepal Petrol Diesel Price: नेपाल में भीषण बाढ़ के बाद महंगाई चरम पर पहुंच गई है. चीनी का भाव 140 रुपये प्रति किलो हो गया है, तो मटन 1700 रुपये प्रति किलो के रेट से बिक रहा है. आम लोगों को महंगे पेट्रोल-डीजल खरीदने पड़ रहे हैं. देखें नेपाल में कहां कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट.

विज्ञापन

पेट्रोल के खरीद मूल्य में प्रति लीटर 12 रुपये 40 पैसे की बढ़ोतरी

न्यूज वेबसाइट नेपाल लाइव के अनुसार 15 सितंबर को पेट्रोल में प्रति लीटर 12 रुपये 40 पैसे और डीजल में प्रति लीटर 4 रुपये 68 पैसे की वृद्धि हुई है. हालांकि नेपाल सरकार ने आपदा के बाद के हालात को देखते हुए उपभोक्ताओं को राहत दी है. खुदरा बिक्री दरों को बिना किसी बदलाव के पेट्रोल-डीजल के रेट को यथावत रखा है. सरकार के इस फैसले से निगम को लगभग 1 अरब 91 करोड़ 69 लाख रुपये का घाटा होने का अनुमान है.

काठमांडू, पोखरा और दीपायल में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

नेपाल ऑयल निगम लिमिटेड के आंकड़ों के अनुसार काठमांडू, पोखरा और दीपायल में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 200 नेपाली रुपये है. यह रेट केवल डिपो से 15 किलोमीटर के दायरे में ही लागू है.

नेपाल के इन इलाकों में पेट्रोल-डीजल का रेट ₹197.5 प्रति लीटर

  • चाराली, विराटनगर, महेंद्रनगर (धनुषा), बीरगंज, अमलेखगंज, भालबारी, नेपालगंज और धनगढ़ी में पेट्रोल-डीजल की कीमत ₹197.5 प्रति लीटर है.
  • सुरखेत और डांग में पेट्रोल-डीजल की कीमत ₹199.0 प्रति लीटर है.


ये भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल ने बदले तेवर, यूपी, बिहार और झारखंड में आज क्या हैं नया रेट, तुरंत देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola