ePaper

कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार, मॉड्यूल नष्ट

Updated at : 01 Nov 2014 8:48 PM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर : लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी गिरफ्तार, मॉड्यूल नष्ट

श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने आज उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले से लश्‍कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार करके उनके मॉड्यूल को नष्‍ट कर दिया. पुलिस प्रवक्‍ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सोपोर पुलीस और 22 राष्‍ट्रीय राइफल्स ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है. […]

विज्ञापन
श्रीनगर : सुरक्षा बलों ने आज उत्तरी कश्मीर के सोपोर जिले से लश्‍कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार करके उनके मॉड्यूल को नष्‍ट कर दिया. पुलिस प्रवक्‍ता ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि सोपोर पुलीस और 22 राष्‍ट्रीय राइफल्स ने लश्कर-ए-तैयबा के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उसके मॉड्यूल को नष्ट कर दिया है.
यह मॉड्यूल सोपोर में हथगोले से हुए हमले में संलिप्त था.’’ उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों की पहचान सोपोर के नौपुरा निवासियों तौसीफ अहमद डार, माजिद गुल्जार, तौसीफ अहमद डार और नमीज अहमद यातू के तौर पर हुई है.
प्रवक्ता ने बताया कि उनके पास से दो हथगोले बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मॉड्यूल ने 16 अक्तूबर को नौपोरा में एक मकान पर हथगोला फेंका था. पिछले एक सप्ताह में घाटी में तीन मॉड्यूल नष्ट किए गए हैं जिनमें से दो सोपोर जिले में थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola