ePaper

शिवसेना ने माना फडणवीस ही प्रदेश में ला सकते हैं अच्छे दिन,शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

Updated at : 30 Oct 2014 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना ने माना फडणवीस ही प्रदेश में ला सकते हैं अच्छे दिन,शपथ ग्रहण में होंगे शामिल

मुंबई : अंतत: शिवसेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली सरकार ही प्रदेश में अच्छे दिन ला सकती है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में यह कहा गया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही […]

विज्ञापन

मुंबई : अंतत: शिवसेना ने इस बात को स्वीकार कर लिया है कि महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली सरकार ही प्रदेश में अच्छे दिन ला सकती है. शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में यह कहा गया है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में ही देश में अच्छे दिन की शुरुआत होगी.

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले शिवसेना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की जबरदस्त आलोचना कर रही थी. कल देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है. फडणवीस कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसलिए आज शिवसेना ने सामना में उनकी प्रशंसा की है और उन्हें बधाई दी है.

संपादकीय में लिखा गया है, शिवसेना ने फडणवीस के शायद काफी काम किया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि वे जमीन से जुड़े हैं. सामना में यह लिखा गया है कि भाजपा अल्पमत की सरकार बनाना चाहती है, लेकिन उसके लिए सदन में अपना बहुमत सिद्ध करना चुनौती भरा काम होगा. उन्होंने कहा कि अल्पमत की सरकार बनाना संविधान के अनुसार सही नहीं है. महाराष्ट्र को एक मजबूत और स्थिर सरकार की जरूरत है ना कि एक ऐसी सरकार की, जो अल्पमत में हो और एनसीपी जैसी पार्टी के समर्थन से चल रही हो.

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवसेना कल के शपथग्रहण समारोह में शामिल होगी और इसके लिए उसने अपनी सहमति भी दे दी है. खबर है कि भाजपा और शिवसेना दोनों अभी भी गंठबंधन पर बातचीत चल रही है. गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना का 26 साल पुराना गंठबंधन टूट गया था. वर्तमान विधानसभा में शिवसेना के 63 और भाजपा के 123 विधायक हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola