16 सितंबर की टॉप 20 खबरें: UPI में P2P फ्री, मर्चेंट पेमेंट पर चार्ज, मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने को भारत ने कहा नौटंकी
एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
16 September Top 20 News: 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपये से ज्यादा के पर्सन टू मर्चेंट भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लगेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 300 रुपये होगी. ग्राहकों के P2P भुगतान पूरी तरह मुफ्त रहेंगे और करीब 96 प्रतिशत व्यापारी लेनदेन भी शुल्क से बाहर होंगे. दूसरी ओर, पाकिस्तान ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर 70 लाख रुपये किया, जिसे भारत ने नौटंकी और दिखावा बताया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. UPI New Rule: 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा 0.4% चार्ज, ग्राहक नहीं दुकानदार देगा पैसा, 15 अक्टूबर से नियम
UPI New Rule: NPCI ने चुनिंदा यूपीआई व्यापारी लेनदेन के लिए नया MDR ढांचा घोषित किया है. 15 अक्टूबर 2026 से 2,000 रुपये से ज्यादा के पर्सन टू मर्चेंट भुगतान पर 0.4 प्रतिशत MDR लगेगा. यह शुल्क ग्राहक से नहीं बल्कि व्यापारी पक्ष से लिया जाएगा. एक लेनदेन पर अधिकतम MDR 300 रुपये होगा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2. UPI New Rule: 2000 रुपये से ज्यादा भेजने पर भी नहीं लगेगा चार्ज, P2P पेमेंट पूरी तरह फ्री
UPI New Rule: वित्त मंत्रालय के मुताबिक एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले सभी UPI भुगतान बिना किसी शुल्क के जारी रहेंगे. रकम कितनी भी हो, P2P लेनदेन पर ट्रांजैक्शन, प्लेटफॉर्म या किसी तरह का छिपा शुल्क नहीं लगेगा. वहीं करीब 96 प्रतिशत व्यापारी UPI भुगतान भी शुल्क से बाहर रहेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3. IND vs AFG 2nd T20: दूसरे टी20 में टीम इंडिया की 7 विकेट से जीत, सीरीज पर किया कब्जा
भारत ने अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी ने भारत की जीत आसान कर दी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4. मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाकर क्या दिखाना चाहता है पाकिस्तान? भारत ने कहा- नौटंकी, आंखों में धूल झोंकने की कोशिश
पाकिस्तान द्वारा जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मसूद अजहर पर इनाम की राशि बढ़ाकर 70 लाख रुपये करने के ऐलान पर भारत ने इसे 'नौटंकी' और ढोंग करार दिया है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5. कांग्रेस का दावा- नंदीग्राम सीट छोड़ने के लिए तैयार थीं ममता बनर्जी, तृणमूल ने किया इनकार
Congress Vs TMC: नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव से पहले पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के एक दावे से विपक्षी दलों के राजनीतिक मतभेद को सामने ला दिया है. कांग्रेस ने दावा किया है कि तृणमूल ने प्रस्ताव दिया था कि वह कांग्रेस के लिए नंदीग्राम सीट छोड़ने को तैयार है. हालांकि, TMC ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिससे दोनों दलों के बीच राजनीतिक तनातनी बढ़ गयी है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6. JPSC-JSSC नियुक्ति मामला: सरकार ने सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट को सौंपी स्टेटस रिपोर्ट, जवाब दाखिल करने के लिए सिर्फ 48 घंटे
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की परीक्षा धांधली के मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को सीआईडी जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपी. अदालत ने जांच की रफ्तार पर चिंता जताते हुए 18 सितंबर को अगली सुनवाई तय की है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7. UP कैबिनेट मीटिंग में 23 प्रस्तावों पर लगी मुहर, CM योगी ने 200 करोड़ का प्लांट और नई यूनिवर्सिटी को दी हरी झंडी, इस क्षेत्र में 90% तक छूट
UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यूपी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों को हरी झंडी मिली है. मथुरा के छाता में 200 करोड़ का इथेनॉल प्लांट और अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी खुलेगी. इन फैसलों से प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8. मखाना, मेडिकल कॉलेज और विष्णुपद कॉरिडोर पर फैसला, 366 पदों पर होगी नियुक्ति, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर
Bihar Cabinet Decision: बिहार में विकास और रोजगार से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. सरकार ने खेती, स्वास्थ्य, धार्मिक पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई फैसले लिए हैं. कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों से जुड़े 17 प्रस्तावों पर सहमति बनी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9. प्रभात खबर पत्रकार मारपीट मामला: शिष्टमंडल से मुलाकात के बाद बोले मंत्री निशांत कुमार, दोषियों पर होगी कार्रवाई
सहरसा में पत्रकार अभिषेक कुमार के साथ मारपीट मामले ने तूल पकड़ लिया है. स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही है. यह घटना पत्रकारों के विरोध का कारण बनी है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10. कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ 130 कैंडिडेट का किया इंटरव्यू!
All India Congress Committee: कांग्रेस पार्टी में बड़े सांगठनिक बदलाव के आसार नजर आ रहे हैं. इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार पार्टी AICC के मौजूदा सेक्रेटरी में से आधे को बदलने की तैयारी में है. इसी योजना पर काम करते हुए राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और पार्टी के जेनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने अहम बैठक की है. इस बैठक में पार्टी का प्रदर्शन सुधारने की नीतियों पर चर्चा हुई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11. Bangladesh News: शेख हसीना के बाद अवामी लीग के 7 नेताओं को मौत की सजा, ओबैदुल कादर भी शामिल
Bangladesh News: बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने 2024 के छात्र आंदोलन से जुड़े मानवता के खिलाफ अपराध के मामले में आवामी के सात वरिष्ठ नेताओं को मौत की सजा सुनाई है. इनमें पार्टी के महासचिव ओबैदुल कादर भी शामिल हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12. स्पेश में हथियार तैनात कर रखा है अमेरिका, चीन ने इसे स्पेश में वॉर की तैयारी कहा
अमेरिका ने पहली बार पृथ्वी की कक्षा में एक स्पेस वेपन (हथियार) तैनात करने की पुष्टि की है. अमेरिकी एयर फोर्स सेक्रेटरी ट्रॉय मेइंक ने इसे दुश्मन की कार्रवाई से बचाव के लिए जरूरी बताया. जानिए इसके पीछे की वजह और संभावित खतरे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13. फॉर्म भरने के 3 साल बाद भी नहीं हुई परीक्षा, नाराज BSSC अभ्यर्थियों का पटना में उग्र प्रदर्शन ; विधानसभा की ओर बढ़े
BSSC परीक्षा फॉर्म भरे तीन साल बीत जाने के बाद भी आयोजित नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी पटना में उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थी मुख्यमंत्री आवास घेरने की तैयारी में हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14. चकरी की प्रियंका को BPSC में रैंक 58, पिता इंस्पेक्टर बेटी बनी SDM
Success Story Priyanka Yadav: सिवान जिले के दरौली प्रखंड के छोटे से गांव चकरी की बेटी प्रियंका यादव ने पहले ही अटेम्प्ट में BPSC की 70वीं परीक्षा पास कर ली है. फाइनल लिस्ट में उनका रैंक 58 आया और अब वे बिहार प्रशासनिक सेवा में SDM बनने जा रही हैं. य हां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15.दिल्ली हाईकोर्ट में PA और सीनियर PA के पदों पर आवेदन शुरू, ग्रेजुएट्स ऐसे करें अप्लाई
Delhi High Court PA, SPA Recruitment 2026: दिल्ली हाईकोर्ट ने पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 150 पदों पर भर्ती के लिए 15 सितंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू है. किसी भी विषय से ग्रेजुएट और शॉर्टहैंड-टाइपिंग जानने वाले अभ्यर्थी 5 अक्टूबर तक ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16. 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro सीरीज
Redmi Note 17 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है, जिसमें Note 17 Pro और Pro Max शामिल हैं. Pro Max में 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले मिलता है. वहीं Pro में 9,000mAh बैटरी दी गई है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17. Kia ने Electric Van PV7 से उठाया पर्दा, 460km की रेंज और 11-सीटर का ऑप्शन, 25 मिनट में होगी 80% चार्ज
Kia ने अपनी दूसरी बड़ी इलेक्ट्रिक वैन PV7 पेश कर दी है. आकार के मायने में ये अपने पुराने वेरिएंट्स से बड़ी है. इसमें 460km की शानदार रेंज के साथ 25 मिनट में होगी 80% चार्ज का ऑप्शन मिलेगा. साथ ही इस गाड़ी में 1200 किग्रा वजन उठाने की क्षमता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18. चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को राहत, रकम जमा करने के लिए मिली दो सप्ताह की मोहलत
अभिनेता राजपाल यादव को चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने उन्हें पैसे जमा करने के लिए दो सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है, लेकिन यह अंतिम मौका होगा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19. क्या सुशांत-दिशा केस में आरोपी हैं आदित्य ठाकरे? CBI जांच के नए मोड़ का पूरा सच
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान की मौत के बीच महज छह दिन का अंतर था, जिसने कई सवालों और थ्योरीज को जन्म दिया. इसी कड़ी में महाराष्ट्र के नेता आदित्य ठाकरे का नाम भी राजनीतिक गलियारों में गूंजा. आखिर दिशा केस में उनका नाम कैसे आया? क्या वह इस केस में आरोपी हैं? और बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए CBI जांच के आदेश का सुशांत केस पर क्या असर पड़ेगा? जानें इन सभी सवालों के जवाब और आरोपों की असली सच्चाई. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20. 'बिग बॉस नहीं अस्पताल भेजो' काजी पर KRK का वार, 'दिमागी रूप से बीमार' वाले बयान से मचा बवाल
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी पर KRK के विवादित बयान ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. KRK ने काजी को 'दिमागी रूप से बीमार' बताते हुए कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर नहीं, बल्कि अस्पताल भेजना चाहिए. उनके इस बयान पर काजी के फैंस जमकर भड़क गए. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए