10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले, भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 17 Pro सीरीज
Redmi Note 17 Pro सीरीज (फोटो: mi.com)
Redmi Note 17 Pro सीरीज भारत में लॉन्च हो गई है, जिसमें Note 17 Pro और Pro Max शामिल हैं. Pro Max में 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग और 3,500 निट्स डिस्प्ले मिलता है. वहीं Pro में 9,000mAh बैटरी दी गई है.
Redmi Note 17 Pro सीरीज ने मंगलवार को भारत में एंट्री कर ली है. इस सीरीज में Redmi Note 17 Pro Max और Redmi Note 17 Pro शामिल हैं. ये दोनों फोन हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 17 के बाद Note 17 सीरीज का हिस्सा बने हैं. सबसे खास बात इन दोनों फोन की बड़ी बैटरी है. Redmi Note 17 Pro Max में 10,000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जबकि Redmi Note 17 Pro में 9,000mAh की बैटरी मिलती है.
Redmi Note 17 Pro और Note 17 Pro Max की कीमत
- भारत में Redmi Note 17 Pro की कीमत 36,999 रुपये से शुरू होती है. इसका बेस वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ आता है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल के लिए 39,999 रुपये खर्च करने होंगे.
- दूसरी ओर, Redmi Note 17 Pro Max की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलती है. अगर आप इसका टॉप मॉडल लेना चाहते हैं, तो 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले Redmi Note 17 Pro Max की कीमत 55,999 रुपये रखी गई है.
- सेल की बात करें तो Redmi Note 17 Pro की बिक्री भारत में 17 सितंबर से शुरू होगी, जबकि Note 17 Pro Max को 23 सितंबर से Amazon के जरिए खरीदा जा सकेगा.
- कलर ऑप्शन भी काफी अलग-अलग मिलेंगे. Note 17 Pro Max को Matcha Green, Secret Sunrise और Stealth Black में पेश किया गया है. वहीं, Redmi Note 17 Pro Cloud Blue, Purple Vibe और Stealth Black कलर में उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: POCO X8 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ जानें कीमत
Redmi Note 17 Pro Max स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.83 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Snapdragon 6 Gen 5
- रैम : 12GB तक
- स्टोरेज: 256GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP66 + IP68 + IP69K
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 32MP
- बैटरी: 10,000mAh
- चार्जिंग: 100W (वायर्ड फास्ट चार्जिंग), 27W (वायर्ड रिवर्स चार्जिंग)
Redmi Note 17 Pro स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
- डिस्प्ले: 6.83 इंच का डिस्प्ले है जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट देता है. डिस्प्ले में 3,500 निट्स की पीक ब्राइटनैस मिलती है.
- चिपसेट: Snapdragon 6s Gen 4 SoC
- रैम : 12GB तक
- स्टोरेज: 256GB तक
- ओएस: Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3
- वॉटरप्रूफ रेटिंग्स: IP66 + IP68 + IP69K
- कैमरा: 50MP का मेन कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा
- फ्रंट कैमरा: 16MP
- बैटरी: 9,000mAh
- चार्जिंग: 67W (वायर्ड फास्ट चार्जिंग), 22.5W (वायर्ड रिवर्स चार्जिंग)
ये भी पढ़ें: ₹28,999 में लॉन्च हुआ iQOO का नया 5G फोन, 7200mAh बैटरी के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए