भाजपा को मिला डेरा सच्चा सौदा का समर्थन

चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है. डेरा सच्चा सौदा ने चुनाव के दौरान भाजपा को समर्थन देने की बात की है. इसकी घोषणा डेरा प्रमुख बाबा गुरमित राम रहीम ने आज की. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सुषमा स्वराज बाबा से मिलने गए थे […]
चंडीगढ़ : हरियाणा में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिली है. डेरा सच्चा सौदा ने चुनाव के दौरान भाजपा को समर्थन देने की बात की है. इसकी घोषणा डेरा प्रमुख बाबा गुरमित राम रहीम ने आज की.
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और सुषमा स्वराज बाबा से मिलने गए थे जिसके बाद से ही यह कयास लगाये जाने लगे थे कि वह भाजपा के साथ जा सकती है.
उल्लेखनीय है कि राम रहीम उस समय विवादों के घेरे में आए थे जब उन्होंने सिख गुरु गोविंद सिंह उनके जैसा परिधान पहना था. इससे सिख नाराज हो गए थे. डेरा के समर्थन के बाद हो सकता है कि हरियाणा के सिख वोटर भाजपा से दूर हो जाएं. हालांकि डेरा सच्चा सौदा के काफी समर्थक यहां मौजूद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










