अब ऑनलाइन होगी सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी, मोदी ने की वेबसाइट लॉन्च

नयी दिल्ली:मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लॉन्च किया है. attendance.gov.in की मदद से सरकार अपने कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके कामकाज पर भी नजर रख सकेगी. इस अटेंडेंस सिस्टम को कर्मचारियों के आधार कार्ड से जोड़ा गया है. इस सिस्टम के तहत हर संस्थान को खुद को वेबसाइट पर […]
नयी दिल्ली:मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम लॉन्च किया है. attendance.gov.in की मदद से सरकार अपने कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ-साथ उनके कामकाज पर भी नजर रख सकेगी. इस अटेंडेंस सिस्टम को कर्मचारियों के आधार कार्ड से जोड़ा गया है. इस सिस्टम के तहत हर संस्थान को खुद को वेबसाइट पर रजिस्टर करना होता है.
बैक-एंड एडमिनिस्ट्रेशन इससे जुड़े सभी डीटेल्स की जांच करता है. इसके बाद संगठन के लिए एक यूनीक डोमेन लागू करता है और वही वेबसाइट का पहला नाम होता है. बायोमीट्रिक सिस्टम के तहत रजिस्ट्रेशन के लिए कर्मचारियों का आधार नंबर जरूरी है. कर्मचारियों की अटेंडेंस आइडी उनके आधार नंबर से जेनरेट होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










