ePaper

अभिनेता शरथ कुमार ने कहा,जयललिता को मिले जल्द से जल्द बेल

Updated at : 30 Sep 2014 11:08 AM (IST)
विज्ञापन
अभिनेता शरथ कुमार ने कहा,जयललिता को मिले जल्द से जल्द बेल

बेंगलुरु: जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता से मिलने वालों का कतार लगा हुआ है. अन्नाद्रमुक नेता एक के बाद एक अग्रहारा जेल मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर साउथ के स्टार भी उनके समर्थन में आ गये हैं. स्टार एक मंच में शांति पूर्वक उनके समर्थन में बैठे […]

विज्ञापन

बेंगलुरु: जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे जयललिता से मिलने वालों का कतार लगा हुआ है. अन्नाद्रमुक नेता एक के बाद एक अग्रहारा जेल मिलने के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं दूसरी ओर साउथ के स्टार भी उनके समर्थन में आ गये हैं. स्टार एक मंच में शांति पूर्वक उनके समर्थन में बैठे हुए है.अभिनेता शरथ कुमार ने कहा कि हम चाहते हैं उनको जल्द से जल्द बेल मिल जाये और तमिलनाडु शिफ्ट कर दिया जाये.

तमिलनाडु में जयललिता की लोकप्रियता का अंदाजा मात्र इस बात से लगाया जा सकता है कि कोर्ट ने जब उन्हें चार साल की सजा सुनायी तो उनके 16 समर्थकों की जान चली गयी. केस का फैसला आने वाले दिन पूरा शहर अस्त-व्यस्त हो गया था. उनके चाहने वाले सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे थे.

इसके अलावा कई ऐसे समर्थक है जो फैसला सुनाये जाने के बाद सदमें में हैं. कुछ तो सदमें को बर्दाश्त नहीं कर सके और अस्पताल में भरती हैं. ये घटनाएं इशारा करती है कि यहां जयललिता के कितने लोग पसंद करते है और उनका जनाधार क्या है. तमिलनाडु की राजनीति में उनकी अलग पहचान है. जब भी उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद के चुनाव में उन्होंने शानदार वापसी की.

लोकसभा चुनाव के दौरान वे राष्‍ट्रीय राजनीति में छायी रहीं. मीडिया में उनको पीएम की रेस में भी बताया गया. राज्य के 39 सीट में उन्होंने 37 सीट जीतकर अपना लोहा मनवाया.जयललिता के जेल जाने के बाद सीएम पद ओ पन्नीरसेल्वम ने संभाल लिया है. नवनियुक्त मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम की आंखों में शपथ ग्रहण के दौरान आंसू आ गये.

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्त‍ि के मामले में बेंगलुरु की एक अदालत ने जयललिता को चार साल की सजा और 100 करोड़ का जुर्माना लगाया है. फिल हाल वे जेल में हैं. सोमवार को उन्होंने कर्नाटका हाईकोट को रुख किया है. उनकी याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होनी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola