सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्‍हा से एक सप्‍ताह के अंदर जवाब मांगा

Updated:
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्‍हा से एक सप्‍ताह के अंदर जवाब मांगा

नयी दिल्‍ली : सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्‍हा को सुप्रीम कोर्ट से आज जोरदार झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्‍हा से एक सप्‍ताह के अंदर जवाब मांगा है. कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा, जो भी आप हमें बताना चाहते हैं, हमें साफ-साफ बताएं. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीबीआई निदेशक के खिलाफ जो […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्‍हा को सुप्रीम कोर्ट से आज जोरदार झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने रंजीत सिन्‍हा से एक सप्‍ताह के अंदर जवाब मांगा है. कोर्ट ने सीबीआई निदेशक से कहा, जो भी आप हमें बताना चाहते हैं, हमें साफ-साफ बताएं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सीबीआई निदेशक के खिलाफ जो कुछ कहा गया है वह बहुत गंभीर है और वह यह नहीं कह सकते कि वह हलफनामा दाखिल नहीं करेंगे. इधर सीबीआई निदेशक सीलबंद लिफाफे में हलफनामा दाखिल करने पर राजी हो गये हैं. उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई निदेशक के घर में प्रवेश सूची का मूल रजिस्टर हासिल किया. सीबीआई निदेशक रंजीत सिन्हा ने उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह भूषण से उस स्रोत के बारे में बताने को कहे जिससे उन्हें ये सब दस्तावेज मिले.

उच्चतम न्यायालय ने आईटीबीपी के 23 और सीबीआई के 4 अधिकारियों के नाम भी रिकॉर्ड में लिए जो सीबीआई निदेशक के आवास के द्वार पर ड्यूटी पर थे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा, यदि हम सीबीआई निदेशक के खिलाफ प्रकथनों में दम पाते हैं तो हम मामले के लंबित रहने के दौरान उनके द्वारा लिए गए सभी फैसलों को रद्द कर देंगे. इस मामले पर आगे सुनवाई 15 सितंबर को की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola