आज से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

जम्मू: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू जाने वाले हैं. इस दौरान वह जम्मू विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन सात वर्ष के अंतराल पर किया जा रहा है. राष्ट्रपति इसके साथ ही माता वैष्णो देवी श्राइन में सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे. जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी […]
जम्मू: राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दो दिवसीय दौरे पर आज जम्मू जाने वाले हैं. इस दौरान वह जम्मू विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन सात वर्ष के अंतराल पर किया जा रहा है. राष्ट्रपति इसके साथ ही माता वैष्णो देवी श्राइन में सुविधाओं का उद्घाटन भी करेंगे.
जम्मू कश्मीर की शीतकालीन राजधानी के पहले दौरे पर आ रहे राष्ट्रपति जम्मू विश्वविद्यालय के 14वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. वह यहां पर छात्रों को स्वर्ण पदक और पीएचडी डिग्रियां वितरित करने के साथ ही उन्हें संबोधित भी करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




