अमृतसर:चाचा ने नाबालिक और उसके प्रेमी की गला काटकर हत्या की
Updated at : 29 Aug 2014 6:28 PM (IST)
विज्ञापन

अमृतसर:महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अमृतसर में एक चाचा ने अपनी नाबालिक भतीजी की इज्जत की खातिर गला काटकर हत्या कर दी. यह घटना अमृतसर के समीप कस्बा अजनाला के गांव सहसरां खुर्द की है.जंदेर क्षेत्र में लड़की के रिश्तेदारों ने दोनों की हत्या की और शवों […]
विज्ञापन
अमृतसर:महिलाओं के साथ हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है. अमृतसर में एक चाचा ने अपनी नाबालिक भतीजी की इज्जत की खातिर गला काटकर हत्या कर दी.
यह घटना अमृतसर के समीप कस्बा अजनाला के गांव सहसरां खुर्द की है.जंदेर क्षेत्र में लड़की के रिश्तेदारों ने दोनों की हत्या की और शवों को नहर के किनारे झाडियों में फेंककर चले गए.
इस हत्या में लड़की के परिवार के सात लोगों पर आरोप लगाया गया है. इस हत्याकांड के दो आरोपी लखबीर सिंह और जसविंदर सिंह अब पुलिस की गिरफ्त में हैं जबकि पांच आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाए है.
बताया जा रहा है कि गांव सहसरां खुर्द की रहने वाली15 साल की गुरप्रीत सिंह का अपने पड़ोसी 19 वर्षीय के लवप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध था.चार दिन पहले वे दोनों घर से भाग गए थे.वे दोनों 25 अगस्त को अमृतसर के गुज्जरपुरां में रहने वाली लड़के की बहन ज्योति के घर के गए थे.
इसकी जानकारी होते ही लड़की के चाचा ज्योति के घर गया और उनकी शादी का आश्वासन देकर दोनों को अपने साथ ले गया. ज्योति को जब घर वालों से मालूम हुआ कि लवप्रीत घर नहीं पहुंचा है तो उसने इसकी थाना सी डिवीजन शिकायत की.
दो दिनों तक भी जब दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो मामले को थाना झंडेर पुलिस में दर्ज कराया गया.
दोनों परिवारों को उनके रिश्ते के बारे में मालूम था. लेकिन लड़की के घर वाले इस रिश्ते के विरोध में थे. लडकी से मिलने के चलते कई बार लड़की के घर वालों ने लड़के की पिटाई भी की थी.
पुलिस के पूछताछ करने पर लखबीर सिंह ने बताया कि उसने अपनी भतीजी की उसके प्रेमी सहित हत्या कर दी है. उसने अन्य लोगों के भी इस घटना में शामिल होने की जानकारी दी. उसने अन्य लोगों में हीरा सिंह, सीटू, बाबा, जसबीर फौजी, साबी और निक्का का नाम लिया.
प्रेमी युगल की कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर और गला काटकर हत्या की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




