सुरक्षाबल के साथ मुठभेड में पांच उग्रवादी ढेर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गुवाहाटी: असम के चिरांग जिले में आज सुबह पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड में एनडीएफबी-सांगबिजित के पांच उग्रवादी मारे गये.पुलिस महानिरीक्षक एलआर बिश्नोई ने बताया कि मुठभेड सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर रुनिखाटा थानांतर्गत रैमती के जंगल क्षेत्र में उस समय हुई जब सुरक्षाबल अभियान पर थे. बिश्नोई ने […]
विज्ञापन
गुवाहाटी: असम के चिरांग जिले में आज सुबह पुलिस और सेना की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड में एनडीएफबी-सांगबिजित के पांच उग्रवादी मारे गये.पुलिस महानिरीक्षक एलआर बिश्नोई ने बताया कि मुठभेड सुबह करीब 4 बजकर 45 मिनट पर रुनिखाटा थानांतर्गत रैमती के जंगल क्षेत्र में उस समय हुई जब सुरक्षाबल अभियान पर थे.
बिश्नोई ने बताया कि मारे गए उग्रवादियों के पास से एक एके राइफल, पांच पिस्तौल, छह मैगजीन, पांच ग्रेनेड, 60 कारतूस और एक लाख रुपये की नकदी बरामद हुई. उन्होंने बताया कि नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड-सांगबिजित के इन उग्रवादियों की अभी पहचान नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










