केतन अग्रवाल की मां ने पीएम मोदी को लिखा भावुक पत्र, कहा- सहानुभूति या रियायत नहीं, मुझे सिर्फ न्याय चाहिए

Updated:
विज्ञापन

केतन अग्रवाल की मां राखी अग्रवाल, फोटो एक्स

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में उनकी मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भावुक पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने अपने बेटे को न्याय दिलाने की गुहार लगाई. उन्होंने कहा कि वह किसी सहानुभूति या विशेष रियायत की नहीं, बल्कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग कर रही हैं.

विज्ञापन

Ketan Agarwal Murder Case: प्रधानमंत्री को ई-मेल के जरिए भेजे गए भावुक पत्र में राखी अग्रवाल ने लिखा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अपने ही बेटे के लिए न्याय मांगने की नौबत आएगी. उन्होंने लिखा, ‘‘हर मां की तरह मेरा भी सपना था कि केतन अपनी जिंदगी खुशी से जिए, शादी करे और हमारे साथ रहे लेकिन इसके बजाय मुझे अपने बेटे का अंतिम संस्कार करना पड़ा.’’

विज्ञापन

'घर का हर कोना उसकी याद दिलाता है'

राखी अग्रवाल ने कहा, ‘‘मेरे बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके साथ ही मेरी पूरी दुनिया चली गई. घर का हर कोना उसकी याद दिलाता है. उसकी हंसी की जगह जो सन्नाटा है, हर दिन याद दिलाता है कि वह कभी लौटकर नहीं आएगा.’’ राखी अग्रवाल ने पत्र में परिवार की एक और त्रासदी का जिक्र करते हुए कहा कि केतन की मौत के 20 दिन बाद उनके ससुर का भी निधन हो गया, क्योंकि वह अपने पोते को खोने का गम सहन नहीं कर सके.


केतन अग्रवाल की मां का पीएम मोदी के नाम पत्र, फोटो ANI एक्स
केतन अग्रवाल की मां का पीएम मोदी के नाम पत्र, फोटो ANI एक्स

मोदी जी, मैं सिर्फ एक मां हूं. मैं आपसे न सहानुभूति मांग रही हूं

केतन की मां ने लिखा, ‘‘मोदी जी, मैं सिर्फ एक मां हूं. मैं आपसे न सहानुभूति मांग रही हूं और न कोई विशेष रियायत. मैं केवल न्याय मांग रही हूं.’’ उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा- इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए और बिना अनावश्यक देरी के दोषियों को सजा दिलाई जाए.

केतन को महज एक केस फाइल बनकर मत रह जाने दीजिए : राखी अग्रवाल

राखी अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा, ‘‘कृपया केतन को महज एक केस फाइल बनकर मत रह जाने दीजिए. वह किसी का बेटा, किसी का पोता और किसी का भाई था, लेकिन मेरे लिए वह मेरी पूरी दुनिया था.’’ उन्होंने कहा कि वह हर रात बेटे की तस्वीर देखकर उससे कहती हैं कि उसकी मां आज भी उसके लिए लड़ रही है. उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि एक दिन मैं तुमसे कह सकूंगी कि तुम्हें न्याय मिल गया.’’

केतन की 18 जून को हुई थी मौत

केतन अग्रवाल की 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले के पास एक घाटी में गिरने से मौत हो गई थी. शुरुआत में पुलिस ने एक्सिडेंट में मौत का मामला दर्ज किया था, लेकिन बाद की जांच में इसे सुनियोजित हत्या करार दिया. इसके बाद पुलिस ने केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया. पुलिस का आरोप है कि दोनों ने साजिश के तहत लोहागढ़ किले की सैर के दौरान केतन को चट्टान से धक्का देकर उसकी हत्या की.


ये भी पढ़ें: सिया ने ली सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीख, रिसर्च कर केतन अग्रवाल की हत्या को दिया अंजाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola