सिया ने ली सोनम रघुवंशी की गलतियों से सीख, रिसर्च कर केतन अग्रवाल की हत्या को दिया अंजाम
सिया गोयल और केतन अग्रवाल
Ketan Agrawal Murder Case : केतन अग्रवाल की हत्या से पहले उसकी मंगेतर ने पूरी रिसर्च की थी ताकि कोई गलती ना हो जाए. सोनम रघुवंशी की केस से भी उसने सबक लिया था.
Ketan Agrawal Murder Case : पुणे कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस ने कई नए खुलासे किए हैं. केतन की हत्या 18 जून को उसकी मंगेतर सिया गोयल द्वारा कर दी गई थी. घटना की छानबीन पुणे पुलिस द्वारा की जा रही है. एनडीटीवी से बातचीत के दौरान पुलिस ने हत्याकांड की जांच से जुड़ी कई जानकारियां साझा की. पुलिस ने बताया कि केतन हत्याकांड को मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि दोनों ही केस में कई समानताएं हैं. राजा की हत्या को कथित रूप से उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी ने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर अंजाम दिया था. सिया ने केतन की हत्या को उसी पैटर्न के अनुसार अंजाम दिया, जिसे सोनम रघुवंशी ने अपनाया था. सोनम ने भी अपने पति को हनीमून की छुट्टियों के दौरान ही ऊंची पहाड़ी से धकेलकर मार डाला था.
हत्याकांड की बेहतर योजना ने बढ़ाई पुलिस की मुश्किलें
पुणे पुलिस का मानना है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने मेघालय केस से सबक लेकर केतन हत्याकांड को अंजाम दिया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोनम ने जो गलतियां की सिया गोयल ने उससे सबक ली. एक बेहतर योजना बनाई, व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया और केतन की हत्या कर दी. एक शातिर आपराधिक मानसिकता के कारण पुलिस के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई और केस सॉल्व करने में कई तरह की दिक्कतें आई.
पश्चाताप के नहीं हैं कोई संकेत
जब सिया गोयल के आपराधिक मानसिकता का जिक्र किया गया, तो जांच से जुड़े एक अधिकारी ने मीडिया को बताया: "यह हताशा में किया गया अपराध था. व्यक्तिगत संबंधों और उसकी सोच ने उसे यह मानने पर मजबूर किया कि यही एकमात्र रास्ता है. परिवारों के बीच लेन-देन के पहलू ने भी उसके फैसले में भूमिका निभाई." पुलिस ने यह भी बताया कि इस समय सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को केतन अग्रवाल की हत्या का कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने पश्चाताप का कोई संकेत भी नहीं दिखाया है. पुलिस अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि दोनों आरोपियों को जेल में समय बिताने के बाद शायद अपने किए पर पछतावा हो.
हत्या का कारण
केतन अग्रवाल की मंगेतर सिया गोयल उससे शादी नहीं करना चाहती थी. वह अपने प्रेमी चेतन के साथ रहना चाहती थी. उसने परिवार के दबाव में आकर सगाई तो कर ली लेकिन उसे अपने रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया. उसने केतन को घूमने के बहाने लोहगढ़ किला चलने को कहा जहां पहाड़ी के किनारे ले जाकर उसे धक्का दे दिया. फिलहाल सिया और चेतन पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल (Yerwada Central Jail) में बंद हैं. उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है.
ये भी पढ़ें :पुणे मर्डर : सीक्रेट कोड में होती थी सिया-चेतन की बातचीत, पुलिस ने खोले राज
तमाड़ हत्याकांड: प्रेमी से शादी के लिए पत्नी ने कराई पति की हत्या, सिर काटकर जलाया शव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए