यशवंत सिन्हा बन सकते हैं योजना आयोग के उपाध्यक्ष

नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनाये जा सकते हैं. श्री सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. हजारीबाग से सांसद रह चुके हैं. मोंटेक सिंह अहलूवालिया के इस्तीफे के बाद इस बात की अटकलें तेज थीं कि योजना आयोग का उपाध्यक्ष कौन होगा. यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी का […]
नयी दिल्ली : पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा योजना आयोग के उपाध्यक्ष बनाये जा सकते हैं. श्री सिन्हा भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं. हजारीबाग से सांसद रह चुके हैं. मोंटेक सिंह अहलूवालिया के इस्तीफे के बाद इस बात की अटकलें तेज थीं कि योजना आयोग का उपाध्यक्ष कौन होगा.
यशवंत सिन्हा व अरुण शौरी का नाम इस महत्वपूर्ण पद के लिए चर्चा में था. सरकार योजना आयोग के पुनर्गठन के साथ ही आयोग के उपाध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति पर काम कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजना आयोग के चेयरमैन भी हैं. नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा जल्द होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




