हवाईअड्डे से छह किलोग्राम सोना बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2014 12:22 PM

विज्ञापन

कोझीकोड: आज केरल में कोझीकोड के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग स्थानों से छह किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया. बरामद सोने की कीमत 1.80 करोड रुपये आंकी गई है. सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया कि हवाई सीमाशुल्क खुफिया विभाग ने एक लिफ्ट के पंखे के भीतर से चार किलोग्राम सोना बरामद किया और […]

विज्ञापन

कोझीकोड: आज केरल में कोझीकोड के कारीपुर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग स्थानों से छह किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया गया. बरामद सोने की कीमत 1.80 करोड रुपये आंकी गई है.

सीमाशुल्क अधिकारियों ने बताया कि हवाई सीमाशुल्क खुफिया विभाग ने एक लिफ्ट के पंखे के भीतर से चार किलोग्राम सोना बरामद किया और 2.23 किलोग्राम सोना एक एस्कलेटर के नीचे से बरामद किया गया.

उन्होंने कहा कि जांच जारी है और सुराग के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola