अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस, अध्यक्ष पद ही नहीं कई विभागों और प्रकोष्ठों में भी नेतृत्व का संकट

नयी दिल्लीः अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस में सिर्फ नए अध्यक्ष को लेकर संशय की हालत नहीं है, बल्कि पार्टी के कई विभाग एवं प्रकोष्ठ भी लंबे समय से नए मुखिया के इंतजार में हैं. साथ ही कुछ विभाग और प्रकोष्ठ तो निष्क्रियता की स्थिति में हैं. हालांकि, पार्टी का कहना है […]
नयी दिल्लीः अपने सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही कांग्रेस में सिर्फ नए अध्यक्ष को लेकर संशय की हालत नहीं है, बल्कि पार्टी के कई विभाग एवं प्रकोष्ठ भी लंबे समय से नए मुखिया के इंतजार में हैं. साथ ही कुछ विभाग और प्रकोष्ठ तो निष्क्रियता की स्थिति में हैं. हालांकि, पार्टी का कहना है कि संगठन में बदलाव की प्रक्रिया लगातार चल रही है और आने वाले समय में पार्टी के विभागों एवं प्रकोष्ठों में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा. पार्टी के 20 से अधिक विभागों-प्रकोष्ठों में से तीन- ‘विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग’, ‘अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस’ और ‘अखिल भारतीय किसान कांग्रेस’ के अध्यक्ष के पद लंबे समय से खाली हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




