एयरसेल-मैक्सिस मामले में ईडी और सीबीआई ने अदालत में दाखिल की जांच की स्टेटस रिपोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2020 6:18 PM
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में एयरसेल-मैक्सिस मामले में अपनी जांच की स्थिति (स्टेटस) रिपोर्ट दाखिल की. ईडी ने कहा है कि इस मामले में अभी भी सक्रियता से जांच जारी है. वहीं, सीबीआई ने बताया कि जांच के संबंध में एक […]
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में एयरसेल-मैक्सिस मामले में अपनी जांच की स्थिति (स्टेटस) रिपोर्ट दाखिल की. ईडी ने कहा है कि इस मामले में अभी भी सक्रियता से जांच जारी है. वहीं, सीबीआई ने बताया कि जांच के संबंध में एक न्यायिक अनुरोध-पत्र मलेशिया भेजा गया है और उसे वहां से उसका जवाब मिलने का इंतजार है.
अदालत ने 31 जनवरी को एयरसेल-मैक्सिस मामले में सुनवाई फिर शुरू की. इससे पहले, पिछले साल पांच सितंबर को अदालत ने सुनवाई अनिश्चित काल के लिए टाल दी थी, क्योंकि दोनों जांच एजेंसियों की ओर से बार-बार सुनवाई टालने के अनुरोध किये गये थे. ईडी और सीबीआई मामले में इस बात की जांच कर रही है कि 2006 में जब कांग्रेस नेता पी चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे, तब उनके बेटे कार्ति चिदंबरम ने एयरसेल-मैक्सिस सौदे के लिए विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड की मंजूरी कैसे दिलवाई?
जांच एजेंसियों का आरोप है कि पी चिदंबरम ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए मंजूरियां दिलायीं और इसमें लेनदेन हुआ. अदालत ने पांच सितंबर चिदंबरम पिता-पुत्र की अग्रिम जमानत की अर्जी भी मंजूर कर ली थी. इस मंजूरी को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है, जिस पर अदालत चार मार्च को सुनवाई करेगी. अदालत ने 28 जनवरी को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले में दोनों एजेंसियों से जांच की मौजूदा स्थिति पर रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










