Delhi Elections 2020 : बाबरपुर में मतदान केंद्र पर चुनाव अधिकारी की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को चुनाव के दिन एक चुनाव अधिकारी की बाबरपुर इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर मौत हो गयी. उन्होंने हृदय संबंधी तकलीफ की शिकायत की थी. अधिकारियों ने बताया कि ऊधम सिंह एक शिक्षक थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सिंह की […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली में शनिवार को चुनाव के दिन एक चुनाव अधिकारी की बाबरपुर इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर मौत हो गयी. उन्होंने हृदय संबंधी तकलीफ की शिकायत की थी. अधिकारियों ने बताया कि ऊधम सिंह एक शिक्षक थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सिंह की हालत बिगड़ने लगी.
उन्होंने बैचेनी और दम घुटने की शिकायत की. तब एक स्टाफ और पुलिस उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गये, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. उन्होंने बताया कि मौत का कारण हृदय संबंधी समस्या हो सकती है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










