देशभर में 7 करोड़ परिवारों को मिलेगा सस्ता घर

नयी दिल्ली: आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश में 7 करोड परिवारों को कम लागत के वहनीय आवास मुहैया कराने की पहल की जा रही है. सदन में भोला सिंह के प्रश्न के उत्तर में वित्तमंत्री ने कहा कि 7 करोड परिवार ऐसे हैं […]
नयी दिल्ली: आज लोकसभा में एक प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश में 7 करोड परिवारों को कम लागत के वहनीय आवास मुहैया कराने की पहल की जा रही है.
सदन में भोला सिंह के प्रश्न के उत्तर में वित्तमंत्री ने कहा कि 7 करोड परिवार ऐसे हैं जिनके लिए कम लागत के वहनीय गृह बनाने की पहल की जा रही है जो पूरे देश में फैले हैं. इनमें 31 प्रतिशत शहरी और बाकी देहात में हैं.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आवास बैंक पर शहरी गरीबों के लिए दो विशेष पुन:वित्त पोषण योजना पेश की है जिनमें कम आय वर्ग की शहरी विशेष पुन: वित्त पोषण योजना और शहरी आवासीय योजना शामिल हैं.
जेटली ने कहा कि सरकार ने वित्त वर्ष 2014-15 के बजट में कम लागत के वहनीय गृह बनाने का मिशन स्थापित करने की घोषणा की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










