ePaper

दिल्ली चुनाव प्रचार से कांग्रेस के बड़े चेहरे गायब, भाजपा और आप ने झोंकी ताकत

Updated at : 29 Jan 2020 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली चुनाव प्रचार से कांग्रेस के बड़े चेहरे गायब, भाजपा और आप ने झोंकी ताकत

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है और उनके सभी बड़े नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी समर से गायब हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी (आप) ने पूरी ताकत झोंक दी है और उनके सभी बड़े नेता प्रचार अभियान में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस के सभी बड़े चेहरे राष्ट्रीय राजधानी के चुनावी समर से गायब हैं.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने अब तक एक भी सभा दिल्ली में नहीं की है. मतदान में सिर्फ नौ दिन बचे हुए हैं और ऐसे में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जोरदार ढंग से प्रचार कर रहे हैं. वह सभाएं करने के साथ ही रोडशो और टाउनहॉल बैठकें कर रहे हैं. दूसरी तरफ, 21 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी करने का प्रयास कर रही भाजपा के तकरीबन सभी शीर्ष नेता चुनाव प्रचार में उतर गये हैं.

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह लगातार सभाएं कर रहे हैं, वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार में लगे हैं. कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आगामी दो फरवरी से चुनाव प्रचार कर सकते हैं. दिल्ली कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जल्द ही दिल्ली में सभाएं और रोडशो करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola