ePaper

चुनाव आयोग के ‘सी विजिल'' और ‘वोटर हेल्पलाइन'' एेप को ई गवर्नेंस एक्सीलेंस अवार्ड

Updated at : 18 Jan 2020 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग के ‘सी विजिल'' और ‘वोटर हेल्पलाइन'' एेप को ई गवर्नेंस एक्सीलेंस अवार्ड

नयी दिल्ली: चुनाव में गड़बड़ियां रोकने और मतदाताओं की मदद के लिए बनाये गये चुनाव आयोग के दो मोबाइल एप्लीकेशन ‘सी विजिल’ और ‘वोटर हेल्पलाइन’ को ई गवर्नेंस को बेहतर बनाने में मददगार साबित होने के लिए ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ दिया गया है. आयोग द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, भारतीय कंप्यूटर सोसाइटी (सीएसआई) ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: चुनाव में गड़बड़ियां रोकने और मतदाताओं की मदद के लिए बनाये गये चुनाव आयोग के दो मोबाइल एप्लीकेशन ‘सी विजिल’ और ‘वोटर हेल्पलाइन’ को ई गवर्नेंस को बेहतर बनाने में मददगार साबित होने के लिए ‘एक्सीलेंस अवार्ड’ दिया गया है.

आयोग द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, भारतीय कंप्यूटर सोसाइटी (सीएसआई) ने ‘सी विजिल’ और ‘वोटर हेल्पलाइन’ को ‘ई गवर्नेंस अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस 2019′ प्रदान किया है.

ये दोनों मोबाइल ऐप आयोग की सूचना प्रौद्योगिकी इकाई ने विकसित किये हैं. आम चुनाव या विधानसभा चुनाव के दौरान सी विजिल एेप पर कोई भी व्यक्ति निर्वाचन नियमों के उल्लंघन सहित किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकता है.

आयोग के लिए इन शिकायतों पर सौ मिनट में कार्रवाई कर इनका एक दिन में निस्तारण करना कानूनी बाध्यता है. इसी प्रकार दो करोड़ से अधिक लोगों द्वारा इस्तेमाल में लाये जा रहे वोटर हेल्पलाइन एेप के जरिये मतदाता, मतदान संबंधी मदद मुहैया करायी जाती है.

सीएसआई द्वारा शुक्रवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोग के इन दोनों मोबाइल एेप को एक्सीलेंस अवार्ड दिया गया. आयोग की ओर से ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार लोहानी ने पुरस्कार ग्रहण किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola