ePaper

निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड : मौत की सजा पर बहस जारी

Updated at : 07 Jan 2020 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्याकांड : मौत की सजा पर बहस जारी

नयी दिल्ली : दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने का आदेश सुनाया जिसके बाद मौत की सजा पर बहस शुरू हो गयी. वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका एम जॉन और वकील अवनी बंसल ने राय व्यक्त की कि मृत्युदंड से अपराध मुश्किल […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या कांड के चार दोषियों को फांसी पर लटकाये जाने का आदेश सुनाया जिसके बाद मौत की सजा पर बहस शुरू हो गयी.

वरिष्ठ अधिवक्ता रेबेका एम जॉन और वकील अवनी बंसल ने राय व्यक्त की कि मृत्युदंड से अपराध मुश्किल ही रुकते हैं और यह कोई समाधान नहीं है. हालांकि वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि मौत की सजा का प्रावधान रहना चाहिए क्योंकि इससे लोगों के बीच संदेश जाता है कि इतने जघन्य अपराध पर ऐसा ही सुलूक होगा.

जॉन ने कहा कि कार्यस्थलों, सड़कों और समाज को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाना ज्यादा जरूरी है और इससे अंतत: देश में बलात्कार की घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी.

बंसल ने कहा कि अपराधियों को दंडित करना अहम है, लेकिन मौत की सजा कोई प्रावधान नहीं है. वहीं सिंह ने कहा, आप जानते हैं कि अपराध कितना गंभीर है. इस तरह के अपराध में शामिल अपराधियों के नजरिये पर इसका जरूर रोकथाम वाला असर पड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola